Saturday, May 7, 2016

सम्पूर्णता का एक शब्द- 'माँ'।


'माँ' बहुत छोटा सा एक शब्द है,
जिसमें सम्पूर्ण सृष्टि उपलब्ध है।

'माँ' परिपूर्णता की परिभाषा है,
सृष्टि के सजीवता की आशा है।

'माँ' जीवन का सृजनहार है,
यह ही उत्पत्ति का आधार है।

'माँ' जननी संग पालक भी है,
यह रक्षक और संचालक भी है।

'माँ' जीवन में नाशकर्ता भी है,
हर कष्ट नाश की क्षमता भी है।

'माँ' स्वयं ब्रह्मा, विष्णु, महेश है,
त्रिदेव का एक शब्द में निवेश है।

'माँ' ईश्वर से भी बड़ी शक्ति है,
इसकी वंदना ही श्रेष्ठ भक्ति है।

'माँ' सर्वश्रेष्ठ कल्याणकारी मन्त्र है,
यह शब्द महावाक्य है, महामंत्र है।